छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा हुआ है. यहां लालखदान के पास हावड़ा रूट पर पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने से टकरा गई. इस दौरान यात्री ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में 5 यात्रियों के मरने की खबर आई है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि मरने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को तुरंत मौके के लिए रवाना किया. इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन भी मदद के लिए मौके पर मौजूद है. वहीं, दुर्घटना की वजह से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है. रेलवे ने कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हालांकि, अभी हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है. हादसा इतना जबरदस्त था कि यात्री ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई. वहीं, रेलवे ने बिलासपुर ट्रेन हादसे के बाद यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इस हादसे से जुड़ी सही जानकारी और घायलों की स्थिति जानने के लिए लोग हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. चंपा जंक्शन के लिए 808595652, रायगढ़ के लिए 975248560, और पेंड्रा रोड के लिए 8294730162 नंबर जारी किए गए हैं. इसके अलावा, सीधे दुर्घटना स्थल पर भी दो हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, जिन पर संपर्क करके तुरंत जानकारी ली जा सकती है: 9752485499 और 8602007202. वहीं, रेलवे ने बताया कि सभी हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे ताकि यात्रियों के परिजन तुरंत जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकें. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिलाधिकारी से सीधे वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जुड़े और उन्होंने घटना के संबंध में जिलाधिकारी संजय अग्रवाल से जानकारी ली है.
Related Posts
रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO
रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…
‘हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके’ प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री साय
प्रदेश में हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर , 30 मार्च 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज चंदखुरी स्थित माता…
CG NEWS: भीषण आग ने उजाड़ी किसानों की मेहनत, 15 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक, VIDEO
सारंगढ़: सारंगढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मौहाढोडा…
CG NEWS: कोटा के रानीसागर तालाब में तैरता मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी
कोटा/बेलगहना। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के अंतर्गत कोटा थाना क्षेत्र से एक…
CG NEWS: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति आई काम
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में महिला एवं बाल सुरक्षा की दिशा में पुलिस और…
बालोद में छात्रावास कांड: बच्चों से मारपीट और गाली-गलौज के आरोप, अधीक्षक हिरासत में
बालोद: बालोद जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों…
नया रायपुर में कैंसर इलाज की बड़ी सुविधा: बालको मेडिकल सेंटर में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत
नया रायपुर: नया रायपुर स्थित बालको मेडिकल सेंटर (BMC) ने कैंसर उपचार के क्षेत्र…
CG NEWS: पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अब B.Ed की पढ़ाई शुरू होगी, तैयारी अंतिम चरण में
रायपुर: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में अब बीएड (B.Ed)…
हैवान बॉयफ्रेंड! फ्रिज में धड़-सूटकेस में पैर; प्रेमिका की जलाई खोपड़ी
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है.…










