Trendingअजब गजबछत्तीसगढदेशदेस दुनियावायरल खबरसमाचार

अनोखा जन्म: आठ पैर, तीन कान और दो कमर वाले बकरी के बच्चे ने लिया जन्म — कुछ ही देर में मौत

जिले के दुरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के गांव कोल्हूआ के आश्रित ग्राम बोकराटोला में उस समय ग्रामीणों में जिज्ञासा फैल गई जब रामकेश साहू के घर की बकरी ने एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया। इनमें से एक बच्चा सामान्य रूप से स्वस्थ है, जबकि दूसरा बच्चा आठ पैर, तीन कान और दो कमर के साथ पैदा हुआ।

ग्रामीणों के अनुसार, बकरी का पहला बच्चा पूरी तरह से सामान्य है, उसके चार पैर सुरक्षित हैं। वहीं दूसरा बच्चा असामान्य रूप से विकसित हुआ था और जन्म के कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गई।

पशु चिकित्सकों के मुताबिक यह मामला जैविक विकृति (Biological Deformity) का है, जो भ्रूण के असमान विकास के कारण होता है। उन्होंने बताया कि ऐसे मामले बहुत ही दुर्लभ होते हैं और कभी-कभी जुड़वां भ्रूण के एक साथ विकसित न हो पाने से इस तरह की शारीरिक संरचना बन जाती है।

इस घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ रामकेश शाहू के घर उमड़ पड़ी। लोग इस विचित्र बच्चे को देखने पहुंचने लगे और मोबाइल में तस्वीरें खींचते नजर आए।

यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468