Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

फिल्म ‘रामायण: भाग एक’ पर विवाद, अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने निर्माताओं को भेजा 15 दिन का कानूनी नोटिस, मांगी सार्वजनिक माफी

रायपुर। फिल्म ‘रामायण: भाग एक’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म में रामायण के पात्रों और प्रसंगों के कथित चित्रण पर आपत्ति जताते हुए छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक और लेखकों को 15 दिन का कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी नोटिस भेजकर विवादित दृश्यों और संवादों को हटाने तथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

माता सीता के चित्रण और रावण के महिमामंडन पर आपत्ति

अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर का आरोप है कि फिल्म में माता सीता को युद्ध करने वाले योद्धा के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा रावण के कथित महिमामंडन और देवी-देवताओं के चित्रण को लेकर भी उन्होंने आपत्ति जताई है।

ठाकुर का कहना है कि फिल्म में दिखाए गए कुछ प्रसंग वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस की मूल भावना के विपरीत हैं। उनका आरोप है कि इस तरह का चित्रण धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है।

CBFC और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी नोटिस

मनोज सिंह ठाकुर ने फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक और लेखकों के साथ-साथ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी कानूनी नोटिस भेजा है।

नोटिस के माध्यम से उन्होंने विवादित दृश्यों और संवादों को हटाने तथा सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार के CPGRAMS पोर्टल पर भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

15 दिन का अल्टीमेटम, कोर्ट जाने की चेतावनी

अधिवक्ता ने अपने कानूनी नोटिस में सिनेमैटोग्राफ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं का उल्लेख किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वह सक्षम न्यायालय में आपराधिक परिवाद दायर करेंगे।

इसके साथ ही उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दाखिल करने और पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।

फिलहाल, फिल्म के कथित चित्रण को लेकर उठाई गई आपत्तियों के बाद विवाद बढ़ने की संभावना है। हालांकि, इस मामले में फिल्म निर्माताओं और संबंधित संस्थाओं की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Related Posts

बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल…

बेमेतरा में घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, 2 नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, 8 का निकाला पैदल मार्च

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में घर में घुसकर धारदार हथियारों से मारपीट…

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद CBI की बड़ी कार्रवाई, मोहित सोमानी के घर दी दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच…

1 of 505