Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बेमेतरा में घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, 2 नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, 8 का निकाला पैदल मार्च

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में घर में घुसकर धारदार हथियारों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 2 नाबालिग समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरफ्तार 8 बालिग आरोपियों का पुलिस ने पैदल मार्च भी कराया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि, मामले के दो आरोपी दिनेश भट्ट और ताम्रध्वज साहू अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

घर में घुसकर धारदार हथियारों से किया था हमला

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बेमेतरा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 15 का है। यहां कुछ दिन पहले धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे आरोपियों ने एक घर में घुसकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए 8 बालिग और 2 नाबालिग समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

8 आरोपियों का पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार आठ बालिग आरोपियों का पैदल मार्च निकालकर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया।

दो आरोपी अब भी फरार, पुलिस की तलाश जारी

इस मामले में दिनेश भट्ट और ताम्रध्वज साहू की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

गिरफ्तारी के लिए थाने पहुंचे थे वार्डवासी

घटना के बाद वार्ड नंबर 15 के रहवासियों और जोहार छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के सदस्यों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी।

फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस घटना ने बेमेतरा शहर की कानून व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Related Posts

बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल…

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद CBI की बड़ी कार्रवाई, मोहित सोमानी के घर दी दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच…

1 of 505