छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा हुआ है. यहां लालखदान के पास हावड़ा रूट पर पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने से टकरा गई. इस दौरान यात्री ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में 5 यात्रियों के मरने की खबर आई है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि मरने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को तुरंत मौके के लिए रवाना किया. इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन भी मदद के लिए मौके पर मौजूद है. वहीं, दुर्घटना की वजह से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है. रेलवे ने कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हालांकि, अभी हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है. हादसा इतना जबरदस्त था कि यात्री ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई. वहीं, रेलवे ने बिलासपुर ट्रेन हादसे के बाद यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इस हादसे से जुड़ी सही जानकारी और घायलों की स्थिति जानने के लिए लोग हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. चंपा जंक्शन के लिए 808595652, रायगढ़ के लिए 975248560, और पेंड्रा रोड के लिए 8294730162 नंबर जारी किए गए हैं. इसके अलावा, सीधे दुर्घटना स्थल पर भी दो हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, जिन पर संपर्क करके तुरंत जानकारी ली जा सकती है: 9752485499 और 8602007202. वहीं, रेलवे ने बताया कि सभी हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे ताकि यात्रियों के परिजन तुरंत जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकें. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिलाधिकारी से सीधे वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जुड़े और उन्होंने घटना के संबंध में जिलाधिकारी संजय अग्रवाल से जानकारी ली है.
Related Posts
बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल…
वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में…
फिल्म ‘रामायण: भाग एक’ पर विवाद, अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने निर्माताओं को भेजा 15 दिन का कानूनी नोटिस, मांगी सार्वजनिक माफी
रायपुर। फिल्म ‘रामायण: भाग एक’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है।…
छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात: धान के बदले दूसरी फसल लेने पर मिलेंगे 15 हजार रुपए प्रति एकड़, धान पर 13,839 रुपए की सहायता
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए…
बेमेतरा में घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, 2 नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, 8 का निकाला पैदल मार्च
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में घर में घुसकर धारदार हथियारों से मारपीट…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का 4 दिन का शीतकालीन सत्र, चरणदास महंत ने जताई नाराजगी, सरकार पर लगाया लोकतंत्र विरोधी होने का आरोप
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र की अवधि को लेकर प्रदेश की…
महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद CBI की बड़ी कार्रवाई, मोहित सोमानी के घर दी दबिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एशियन…
21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेंगे 13,839 रुपए प्रति एकड़, साय सरकार का बड़ा फैसला
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया…
राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस 45 मिनट तक रोकी गई; एक व्यक्ति हिरासत में
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बम होने की…










