Trendingछत्तीसगढदेशबड़ी खबरवायरल खबरसमाचार

आईपीएस अधिकारी पर महिला सब इंस्पेक्टर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सात साल से प्रताड़ना का दावा — पुलिस महकमे में मचा हड़कंप


छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में वर्दी पर एक बार फिर दाग लगा है। राज्य के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर एक महिला सब इंस्पेक्टर ने यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता ने उच्च अधिकारियों को शिकायत सौंपते हुए कहा है कि साल 2017 से लेकर अब तक अधिकारी लगातार उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते आ रहे हैं।

इस गंभीर शिकायत के सामने आने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है, हालांकि इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सात साल पुराना रिश्ता, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी बातचीत

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 2017 में कोरबा एसपी रहते हुए उनकी मुलाकात आईपीएस डांगी से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। उसी दौरान बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो आगे बढ़ता गया। बाद में जब पीड़िता दंतेवाड़ा में पदस्थ थीं, तो वीडियो कॉल के जरिये डांगी को योगा सिखाया करती थीं।

डांगी के तबादले के बाद भी संपर्क बना रहा। आरोप है कि इसी दौरान अधिकारी ने अशोभनीय हरकतें कीं और रिश्ते के लिए दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव और दबाव में रह रही हैं।

डिजिटल सबूत पेश करने की बात

महिला सब इंस्पेक्टर ने शिकायत में कहा है कि उनके पास इस उत्पीड़न से जुड़े डिजिटल सबूत (चैट और कॉल रिकॉर्डिंग) मौजूद हैं, जिन्हें जांच अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, पुलिस विभाग इस पूरे मामले पर गोपनीय जांच की आड़ में चुप्पी साधे हुए है।

विभाग में मचा हड़कंप
एक महिला अधिकारी द्वारा सीधे आईपीएस स्तर के अफसर पर आरोप लगाने के बाद पुलिस महकमे में भारी हलचल मच गई है।

अंदरखाने चर्चा है कि पीड़िता पर समझौते और शिकायत वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है।

अगर यह आरोप सही साबित हुए तो यह मामला छत्तीसगढ़ पुलिस की साख पर गहरा दाग बन सकता है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468