Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: NEW YEAR से पहले बड़ी कार्रवाई, एम.डी.एम.ए. ड्रग्स सप्लाई करने वाला सिंडिकेट बेनकाब

न्यू ईयर ईव के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऑपरेशन निश्चय के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एम.डी.एम.ए. ड्रग्स की सप्लाई करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से न्यू ईयर पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।


वरण अपार्टमेंट में दी गई दबिश

यह कार्रवाई न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित वरण अपार्टमेंट में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां न्यू ईयर के मौके पर ड्रग्स की बड़ी खेप सप्लाई की जाने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और नागपुर से आए ड्रग्स तस्कर, एक इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालिका भी शामिल है, जिसे नियमानुसार किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई में लिया गया है।


3.50 लाख की ड्रग्स और सामग्री जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम एम.डी.एम.ए. ड्रग्स, 4 मोबाइल फोन, और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपये आंकी गई है।


रायपुर से नागपुर तक फैला नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया है कि पराग बरछा उर्फ रघु रायपुर में ड्रग्स का मुख्य सप्लायर था, जबकि शुभम राजूधावड़े नागपुर से एम.डी.एम.ए. ड्रग्स लाकर रायपुर में सप्लाई करता था। यह ड्रग्स खासतौर पर न्यू ईयर पार्टियों और इवेंट्स में खपाने की तैयारी थी।


एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।


पुलिस की सख्त चेतावनी

रायपुर पुलिस ने साफ किया है कि न्यू ईयर के दौरान शहर में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऑपरेशन निश्चय के तहत आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और नशे के सौदागरों पर सख्त शिकंजा कसा जाएगा।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

1 of 468