Trendingदेशबड़ी खबर

Karnataka road accident: चित्रदुर्ग में भीषण सड़क हादसा, 9 यात्रियों की मौत, कई घायल

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में नेशनल हाईवे-48 पर बुधवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। गोरलाथु क्रॉस के पास तेज रफ्तार ट्रक के डिवाइडर पार कर सामने से आ रही एक प्राइवेट स्लीपर बस से टकराने के बाद बस में आग लग गई। हादसे में बस में सवार 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, ट्रक हीरियूर से बेंगलुरु जा रहा था, जबकि स्लीपर बस बेंगलुरु से गोकर्ण की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग फैल गई। बस में कुल 32 सीटें थीं, जिनमें 29 यात्री सवार थे। हादसे के दौरान बस चालक, कंडक्टर और कुछ यात्री समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे।

घायलों को तुमकुरु जिले के शिरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की भी मौत हुई है। घटना के बाद हाईवे पर करीब 30 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हीरियूर ग्रामीण थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ईस्ट जोन के आईजीपी रविकांत गौड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक के डिवाइडर पार करने के कारण यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि पीछे से आ रही स्कूली बच्चों से भरी एक बस समय रहते रुक गई और बड़ा हादसा टल गया।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 244