अजब गजबछत्तीसगढबड़ी खबर

Chhattisgarh- मंत्री और अधिकारियों के दौरे पर अब नहीं मिलेगा सलामी गार्ड! सरकार ने गार्ड ऑफ ऑनर को लेकर किया बड़ा बदलाव

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस व्यवस्था में एक अहम निर्णय लेते हुए सलामी गार्ड (गॉर्ड ऑफ ऑनर) की परंपरा में बदलाव किया है। गृह (सामान्य) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब राज्य के भीतर सामान्य दौरे, आगमन-प्रस्थान और निरीक्षण के दौरान सलामी गार्ड नहीं दिया जाएगा।

सरकार का कहना है कि यह निर्णय पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और औपनिवेशिक परंपराओं को समाप्त करने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि गृह मंत्री, अन्य मंत्रीगण, पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के जिला भ्रमण के दौरान पहले से चली आ रही सलामी गार्ड की व्यवस्था अब समाप्त मानी जाएगी।

किन अवसरों पर सलामी गार्ड जारी रहेगा

हालांकि, कुछ राष्ट्रीय और राजकीय महत्व के विशेष अवसरों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इनमें शामिल हैं:गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)शहीद पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर)राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर)इसके अलावा, राजकीय समारोह और पुलिस दीक्षांत परेड में भी सलामी गार्ड की परंपरा यथावत रहेगी।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 449