Trendingबड़ी खबरमनोरंजन

MS Dhoni: धोनी ने थाईलैंड में किसके साथ मनाया नया साल?

Happy New Year 2026: एमएस धोनी ने थाईलैंड में साल 2026 का स्वागत किया. इस खास मौके से जुड़ी उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

MS Dhoni, New year celebration: दुनिया भर में साल 2026 का जोरदार स्वागत हुआ. नए साल का जश्न धमू-धाम से मनाया गया. इस खास मौके को भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने थाईलैंड में सेलिब्रेट किया.

धोनी नए साल पर थाईलैंड में दिखे. उनकी वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई रहीं. अब सवाल ये है कि धोनी ने थाईलैंड में नया साल सेलिब्रेट किसके साथ किया? धोनी ने थाईलैंड में नए साल का स्वागत अपनी फैमिली के साथ किया है. इस खास मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी नजर आई.

धोनी के थाईलैंड में नए साल की तस्वीर को उन्हीं की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. धोनी और उनके परिवार ने थाईलैंड के फुकेट में नया साल सेलिब्रेट किया.

धोनी के नजरिए से साल 2026 काफी मायने रखने वाला है. इस साल शायद धोनी आखिरी बार IPL में खेलते दिखें. मतलब ये कि क्रिकेट फैंस के लिए धोनी को आईपीएल में खेलते देखने के लिए ये आखिरी साल हो सकता है. इस बार वो अपने संन्यास की अटकलों पर विराम लगा सकते हैं.

Related Posts

सेवा संवाद यात्रा में युवाओं की आवाज दबाने का आरोप, विधायक की मौजूदगी में पुलिस ने किया हस्तक्षेप

घुमा। ग्राम पंचायत घुमा में आयोजित सेवा संवाद यात्रा के दौरान सड़क की बदहाली और…

कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर में मिला 407 किलो गांजा, कीमत 2 करोड़ से ज्यादा; UP के दो तस्कर गिरफ्तार

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

कार्तिक पूर्णिमा पर भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर पानी में लगाई छलांग

रायपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार…

1 of 506