सूरजपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 में शुक्रवार सुबह दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रकों में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य को हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 में तेज रफ़्तार दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परख़च्चे उड़ गए। इस टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शव केबिन की बॉडी में जाकर फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। घटना कोतवाली थाने के कमलपुर क्षेत्र की बताई जा रही है।

वहीं दूसरा हादसा बिकापुर जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। यहाँ नवापारा अंमगसी मोड़ के पास एक खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर युवक की शिनाख्त में जुटी है। यह हादसा सुबह के समय हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।









