Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: मां महामाया मंदिर परिसर में लगी आग, समय रहते काबू पाया गया, VIDEO

अंबिकापुर। नए साल के अवसर पर अंबिकापुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में सुबह के समय आग लगने की घटना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग भक्तों की लापरवाही से लगी, जब मन्नत के धागे और चुनरी में अचानक आग फैल गई। हालांकि, समय रहते मौके पर मौजूद मंदिर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी घटना टल गई।

मंदिर परिसर में इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। भक्तजन नए साल पर मां महामाया के दर्शन और पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मंदिर प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और भक्तों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।


Related Posts

कथित जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत का मामला, एसपी ऑफिस पहुंचे परिजन और ग्रामीण, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पुराना खरवे में हुए चर्चित कथित…

1 of 444