Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर: डीआरजी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो नक्सलियों ढेर

बीजापुर: बीजापुर। जिले के दक्षिण क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड) की टीम अभियान पर निकली थी। इसी दौरान आज सुबह करीब 5 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। हालांकि, अभियान अभी भी जारी होने के कारण मुठभेड़ के सटीक स्थान, ऑपरेशन में शामिल जवानों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियां फिलहाल साझा नहीं की जा रही हैं, ताकि अभियान में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी और रिपोर्ट अलग से जारी की जाएगी। इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 13 डॉक्टरों को अतिरिक्त स्टडी लीव देने से इनकार, याचिकाएं खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही दो साल की स्टडी लीव…

छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर कलाकार को मिला कॉपीराइट, तीन साल की जद्दोजहद के बाद हासिल हुआ अधिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक बन चुकी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की…

1 of 477