Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

दंतेवाड़ा में बड़ा सरेंडर, 63 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास योजनाओं से प्रभावित होकर दंतेवाड़ा जिले में 63 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। हथियार छोड़कर इन नक्सलियों ने शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का संकल्प लिया है।

राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान और पुनर्वास नीति का सकारात्मक असर लगातार सामने आ रहा है। इसी कड़ी में नक्सली विचारधारा से प्रभावित भटके हुए 63 लोगों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने इसे पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के लिए बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों का आत्मसमर्पण यह साबित करता है कि विकास और विश्वास की नीति ज़मीनी स्तर पर कारगर साबित हो रही है।

एसपी राय ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उनके पुनर्वास के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड बनाया जाएगा और बैंक खाते खोले जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न शासकीय और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 13 डॉक्टरों को अतिरिक्त स्टडी लीव देने से इनकार, याचिकाएं खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही दो साल की स्टडी लीव…

छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर कलाकार को मिला कॉपीराइट, तीन साल की जद्दोजहद के बाद हासिल हुआ अधिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक बन चुकी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की…

1 of 477