Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में ‘टोकन’ बना काल! फसल न बिकने से टूटी किसान की हिम्मत, उठाया खौफनाक कदम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के दावों के बीच एक बार फिर सरकारी तंत्र की बड़ी लापरवाही सामने आई है। धान न बिकने और टोकन के लिए भटकने से परेशान एक और किसान ने आत्महत्या की कोशिश की है। किसान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने प्रदेश में किसानों की स्थिति और प्रशासनिक संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तीन दिनों से चॉइस सेंटर की खाक छान रहा था किसान

परिजनों के मुताबिक, पीड़ित किसान अपनी उपज बेचने के लिए पिछले तीन दिनों से चॉइस सेंटर के चक्कर काट रहा था। लेकिन तकनीकी दिक्कतों और मोबाइल नंबर से संबंधित त्रुटियों का हवाला देकर उसे हर बार बैरंग लौटा दिया गया। घर के बाहर खुले में पड़ा धान और परिवार की आर्थिक चिंता ने किसान को इस कदर तनाव में डाल दिया कि उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

कोरबा सांसद ने जताई नाराजगी

इस घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा सांसद ने राज्य सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा “किसान का धान घर में पड़ा सड़ रहा है और उसे बेचने के लिए टोकन तक नहीं मिल पा रहा है। अन्नदाता आज अपनी फसल बेचने के लिए खून के आंसू रो रहा है। यह शासन की विफलता का जीता-जागता उदाहरण है।”

सिलसिला जारी: पिछले महीने भी एक किसान ने काटा था गला

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में यह पहली घटना नहीं है। पिछले महीने मनबोध गांड़ा नाम के एक अन्य किसान ने भी धान न बिकने से परेशान होकर ब्लेड से अपना गला काट लिया था। हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया था, जहां उसका इलाज अब भी जारी है। बार-बार होती इन घटनाओं ने प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मचा दिया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252