Trendingअजब गजबबड़ी खबर

‘सुंदरा’ का जलवा: एक दिन में दिया 30 लीटर के करीब दूध, जीत ली बुलेट!

हरियाणा के अंबाला में बिल्लू की मुर्रा भैंस लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। साहा के रहने वाले बिल्लू और उनकी भैसों को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी खासी लोकप्रियता मिल रही है। बिल्लू की मुर्रा भैंस ने 29.650 किलो दूध देकर कुरुक्षेत्र की प्रतियोगिता में बुलेट गाड़ी जीत ली। इससे पहले भी ये भैंस दो प्राइज जीत चुकी है। एक साल में ये उसका तीसरा प्राइज है। इससे पहले उसने एक प्रतियोगिता में ट्रैक्टर जीता था और एक बार दो लाख का इनाम जीता था।

रवींद्र कुमार (बिल्लू) पढ़े-लिखे कम हैं, लेकिन बचपन से ही उन्हें पशुओं के साथ लगाव रहा है। भैंसों के साथ-साथ उन्होंने गाय और बकरी भी रखी है। बिल्लू कहते है कि उन्हें इन सभी का बहुत शौक है। प्राइज जीतकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

बच्चों को भी इसी काम में लगाया
बिल्लू ने अपने बच्चों को भी इसी काम में लगा दिया है। हालांकि, उनके रिश्तेदार कहते हैं कि बच्चों को विदेश क्यों नहीं भेजते। इसके जवाब में उनका कहना है कि विदेश भेजने से अच्छा है कि यहीं पर अगर अच्छा व्यवसाय करते हैं तो अच्छी खासी इनकम हो सकती है।

बिल्लू की मुर्रा भैंस सुंदरा ने हाल ही में कुरुक्षेत्र में DFA डेयरी फार्म एसोसिएशन हरियाणा के पशु मेले में 29.650 किलोग्राम (लगभग 29.65 लीटर) दूध एक दिन में देकर पहला स्थान हासिल किया। ये उपलब्धि काफी बड़ी है क्योंकि मुर्रा भैंस का औसत दूध 10-18 लीटर होता है, और 25 लीटर से ज्यादा दूध देने वाली भैंसें ही चैंपियन मानी जाती हैं। 29.65 किलो वाला रिकॉर्ड हरियाणा के टॉप लेवल कॉम्पिटिशन में भी बेहद शानदार है। बिल्लू हरियाणा के जाने-माने मुर्रा ब्रीडर हैं। उनकी फार्म पर कई सुपर क्वालिटी मुर्रा भैंसें हैं, जिनके मिल्किंग वीडियो पर यूट्यूब में लाखों व्यूज हैं। वह अच्छी क्वालिटी की भैंसें खरीद-बेचते भी हैं। उनकी एक भैंस एक बार 3.5 लाख में बिकी थी।

Related Posts

सक्ती में महिला की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी निकला आरोपी; शराब पीने के बाद विवाद में वारदात को दिया अंजाम

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया…

बस्तर में सुरक्षा घटाने पर सियासत तेज, भाजपा सांसद महेश कश्यप ने कांग्रेस को घेरा; दीपक बैज से मांगा जवाब

रायपुर। बस्तर में जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट लोगों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा…

छत्तीसगढ़ में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कोल लेवी और शराब घोटाले में डेढ़ दर्जन ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराधों के खिलाफ जांच एजेंसियों ने एक बार फिर बड़ी…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, डिगमा का नाम अब…

1 of 489