Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कोल लेवी और शराब घोटाले में डेढ़ दर्जन ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराधों के खिलाफ जांच एजेंसियों ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह EOW-ACB की अलग-अलग टीमों ने प्रदेशभर में एक साथ दबिश दी। कोल लेवी और CSMCL शराब घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में करीब डेढ़ दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया है।

रायपुर से दुर्ग और राजिम तक पहुंची जांच टीम

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह EOW-ACB की टीमें रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, गरियाबंद और राजिम सहित प्रदेश के कई स्थानों पर पहुंचीं। अलग-अलग टीमों ने संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच शुरू की।

दुर्ग के पद्मनाभपुर और तालपुरी में दबिश

दुर्ग में भी EOW-ACB की टीम ने कार्रवाई की है। टीम पद्मनाभपुर पहुंची, जहां कोल लेवी और शराब घोटाला मामले से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके अलावा तालपुरी सहित अन्य स्थानों पर भी जांच टीम के पहुंचने की सूचना है।

राजनांदगांव में दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

वहीं, राजनांदगांव जिले में EOW की टीम ने दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से शहर में हलचल मच गई। जानकारी के मुताबिक, EOW की टीम चार गाड़ियों में पहुंची थी। इसके बाद दो अलग-अलग टीमों ने शहर के दो स्थानों पर मोर्चा संभाला।

पहली टीम ने लालबाग क्षेत्र के सनसिटी में दबिश दी, जबकि दूसरी टीम नए बस स्टैंड के सामने अवना होटल के बाजू स्थित एक ठिकाने पर पहुंची।

दस्तावेजों की जांच जारी, आधिकारिक जानकारी का इंतजार

दोनों स्थानों पर जांच अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल छापेमारी में किन लोगों को जांच के दायरे में लिया गया है और कार्रवाई के दौरान क्या-क्या सामने आया है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

EOW-ACB की इस प्रदेशव्यापी कार्रवाई के बाद अब जांच पूरी होने और एजेंसी की आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Related Posts

सक्ती में महिला की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी निकला आरोपी; शराब पीने के बाद विवाद में वारदात को दिया अंजाम

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया…

बस्तर में सुरक्षा घटाने पर सियासत तेज, भाजपा सांसद महेश कश्यप ने कांग्रेस को घेरा; दीपक बैज से मांगा जवाब

रायपुर। बस्तर में जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट लोगों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, डिगमा का नाम अब…

छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती, केदार कश्यप से दीपक बैज तक की सुरक्षा श्रेणी बदली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सलवाद समाप्त होने के बाद अब नेताओं की सुरक्षा…

1 of 495