Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग: SMS-2 के तीनों कन्वर्टर चपेट में, धमाकों से दहला संयंत्र

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। सोमवार की रात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (SMS-2) में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसने तीनों कन्वर्टर्स को अपनी चपेट में ले लिया। देर रात तक आग की लपटें उठती रहीं और रह-रहकर हो रहे धमाकों से पूरे प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हॉट मेटल गिरने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा एसएमएस-2 के कन्वर्टर नंबर-2 से शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि कन्वर्टर से भारी मात्रा में हॉट मेटल (पिघला हुआ लोहा) नीचे गिर गया। गर्म लोहे के जमीन पर फैलने से वहां से गुजर रही केबिलों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कन्वर्टर नंबर 1 और 3 को भी अपनी चपेट में ले लिया।

अंधेरे के कारण आग बुझाने में आई दिक्कतें

आग लगने के कारण प्लांट की बिजली गुल हो गई। घुप अंधेरे और केबिलों के जलने से उठते धुएं के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की जद में कर्मचारियों का लॉकर रूम भी आ गया। कई कर्मचारियों के कपड़े और जरूरी सामान जलकर राख हो गए। आग बुझाने के रास्ते बनाने के लिए कई लॉकरों को कटर से काटना पड़ा। हॉट मेटल और केबिलों के संपर्क में आने से प्लांट के भीतर लगातार ब्लास्ट की आवाजें आती रहीं, जिससे काम कर रहे कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

उत्पादन पर असर

एसएमएस-2 के तीनों कन्वर्टर ठप होने के कारण अब ब्लास्ट फर्नेस से आने वाले हॉट मेटल को एसएमएस-3 की ओर डायवर्ट करने की तैयारी की जा रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस हादसे से उत्पादन और मशीनरी को कुल कितना नुकसान हुआ है।

Related Posts

CG NEWS- साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीद रहे युवक को करेलों के बीच छिपे कोबरा ने डसा; मची अफरा-तफरी, अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शहर…

कांकेर में मलेरिया का कहर जारी: छात्रावास के छात्रों के बाद अब महिला की मौत, स्वास्थ्य अमले में हड़कंप

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार खतरनाक रूप लेता जा…

CG NEWS- करैत सांप के डसने से 9 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, सोते वक्त हाथ की उंगली को बनाया निशाना

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर…

1 of 438