Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा की मौत

मुंगेली जिले से पुलिस विभाग को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा का ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में निधन हो गया। इस दर्दनाक घटना की पुष्टि मुंगेली की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर ने की है। उनके आकस्मिक निधन से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा एक गुमशुदा व्यक्ति की तलाश के सिलसिले में अपनी टीम के साथ राजस्थान गए हुए थे। रविवार रात वे हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान टीम भोजन करने के लिए एक ढाबे पर रुकी। भोजन से पहले नंदलाल पैकरा ढाबे के सामने मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक फैल गया और परिजनों को सूचित किया गया। खबर मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

नंदलाल पैकरा को एक कर्तव्यनिष्ठ, जिम्मेदार और संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था। वे अपनी कार्यशैली और जनता के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार के कारण काफी लोकप्रिय थे। ड्यूटी के प्रति उनकी निष्ठा और ईमानदारी को पुलिस विभाग हमेशा याद रखेगा। पुलिस प्रशासन ने दिवंगत अधिकारी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

1 of 468