Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अंबिकापुर ब्रेकिंग: एक लड़के के लिए बीच सड़क पर भिड़ीं लड़कियां; जमकर चले लात-घूंसे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘High-Voltage’ ड्रामा

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के व्यस्त रिंग रोड पर एक युवक को लेकर दो युवतियों के गुट आपस में भिड़ गए। सड़क के बीचों-बीच हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग हैं।

प्रेम प्रसंग की वजह से छिड़ा ‘युद्ध’

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। एक ही लड़के को लेकर दो लड़कियां और उनके साथ आईं सहेलियां आपस में उलझ गईं। बात सिर्फ जुबानी जंग तक नहीं रुकी, बल्कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और चप्पलें चलने लगीं।

घंटों चला सड़क पर ड्रामा

रिंग रोड जैसे व्यस्त इलाके में यह ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। युवतियों ने एक-दूसरे के बाल पकड़े और सड़क पर पटक-पटक कर मारपीट की। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग तमाशबीन बने रहे और कई लोगों ने अपने मोबाइल पर इस घटना का वीडियो कैद कर लिया।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवतियां एक-दूसरे को गाली-गलौज करते और सरेराह मारपीट करते नजर आ रही हैं। शहर के बीचों-बीच हुए इस हाईप्रोफाइल ड्रामे ने कानून व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

केंद्रीय जेल के आसपास 100 मीटर क्षेत्र रेड जोन घोषित, ड्रोन उड़ाने और हवाई फोटोग्राफी पर प्रतिबंध

अंबिकापुर। केंद्रीय जेल अंबिकापुर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के…

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, एक-दो दिन में प्रवेश के आसार; कई जिलों में बारिश, वज्रपात की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब बेहद करीब है। मौसम विभाग…

1 of 374