Trendingखेलछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर T20 अपडेट: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; कुलदीप और हर्षित राणा की टीम में एंट्री

रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा रोमांचक मुकाबला आज रायपुर के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिक्का उछालकर टॉस जीता और पिच की स्थिति को देखते हुए पहले गेंदबाजी (Fielding) करने का निर्णय लिया है।

भारतीय टीम में 2 बड़े बदलाव

टीम इंडिया ने आज अपनी प्लेइंग इलेवन में महत्वपूर्ण फेरबदल किए हैं। पहले मैच के दौरान चोटिल हुए ऑलराउंडर अक्षर पटेल आज फिट नहीं होने की वजह से मैच से बाहर हैं। उनकी जगह अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह युवा गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में जगह मिली है।

न्यूजीलैंड की टीम में 3 बदलाव

मेहमान टीम ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े फेरबदल कर वापसी की कोशिश की है। टिम सीफर्ट को टिम रॉबिन्सन की जगह टीम में शामिल किया गया है। गेंदबाजी को धार देने के लिए मैट हेनरी और जैकरी फाउल्क्स की एंट्री हुई है।

दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग इलेवन (Playing XI)

भारतीय टीम:

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की टीम:

डेवोन कॉन्वे, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

रायपुर की पिच को देखते हुए ओस (Dew) एक बड़ी भूमिका निभा सकती है, जिसे ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया ने बाद में बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। नागपुर में मिली 1-0 की बढ़त के बाद भारत की नजरें आज रायपुर में भी जीत का परचम लहराने पर हैं।


Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252