Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG BREAKING: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गुडराज गुडेम इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के पास से AK-47 और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। डीआरजी की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया, इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की। जवानों ने मोर्चा संभाला और दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। फिलहाल दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

बीते दिनों भी बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी, जिनमें नक्सल संगठन की नेशनल पार्क एरिया कमेटी के चीफ दिलीप बेड़जा भी शामिल थे। मौके पर नक्सली नेता पापाराव की मौजूदगी की भी खबर मिली थी।

सुरक्षा बल अब पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान और एरिया डॉमिनेशन को और तेज कर चुके हैं, ताकि शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249