Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में तड़के चला बुलडोज़र: सेंट पॉल स्कूल परिसर का निर्माणाधीन सामुदायिक भवन ध्वस्त

रायपुर, 23 जून। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाई के तहत मंगलवार तड़के सेंट पॉल स्कूल परिसर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह करीब 5 बजे मौके पर पहुंचकर भवन को ध्वस्त कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्रवाई शुरू करने से पहले निर्माणाधीन भवन के अंदर रखा सामान बाहर निकाला गया। इसके बाद बुलडोजर की मदद से पूरे ढांचे को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। मौके पर अपर कलेक्टर, एडीसीपी समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि जिस भवन का निर्माण सामुदायिक भवन के रूप में किया जा रहा था, उस पर चर्च निर्माण किए जाने के आरोप लगाए गए थे। इस मुद्दे को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई थी और विभिन्न हिंदू संगठनों ने इसका विरोध भी दर्ज कराया था। मामला बढ़ने के बाद प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का निर्णय लिया।

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर के आसपास की सड़कों पर आवाजाही भी अस्थायी रूप से सीमित कर दी गई। प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

हालांकि, भवन निर्माण को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी जारी किए जाने की प्रतीक्षा है।

Related Posts

मंत्रालय में 145 कनिष्ठ सचिवालय सहायक पदों पर होगी संविदा भर्ती, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगा अवसर

रायपुर, 23 जून। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कनिष्ठ सचिवालय सहायक (ग्रेड-3) के रिक्त…

सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से सोमनाथ…

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: 30 अफसरों के तबादले, प्रवीण वर्मा बने रायपुर के नए उपायुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए आबकारी विभाग में एक बहुत…

1 of 388