छत्तीसगढ

अमित बघेल के करीबियों के घर पुलिस की दबिश, गिरफ़्तारी के डर से छूमंतर हुए क्रांति सेना प्रमुख

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने देर रात उनके करीबियों के घर छापेमारी की‌। बताया जा रहा है कि अमित बघेल गिरफ्तारी के डर से छिपते फिर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- CG NEWS: बेरहम खाकी! पोस्टमार्टम के नाम पर परिजनों से मांगे पैसे, गिड़गिड़ाता रहा बेटा, लेकिन नहीं पसीजा दिल, देखें वीडियो

पुलिस ने रविवार देर रात छत्तीसगढ़िया का क्रांति सेना के शिवेंद्र वर्मा के सडडू और अजय यादव के धर्मनगर टिकरापारा स्थित निवास में दबिश दी। सीएसपी रमाकांत साहू ने बताया कि अमित बघेल की तलाशी में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई है।

ज्ञात होगी राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने के बाद अमित बघेल ने सिंधी और मारवाड़ी समाज के देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद दोनों समाज ने बघेल की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा आंदोलन किया था।

यह भी पढ़ें- आज ख़त्म हो रही वीरेंद्र तोमर की रिमांड, पुलिस कोर्ट में करेगी पेश

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 180