Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कोरिया में सड़क नहीं, एम्बुलेंस फेल: घायल ग्रामीण को खाट पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बंजारीडांड गांव से स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलने वाली घटना सामने आई है। गांव के एक ग्रामीण का पैर फ्रैक्चर हो गया, लेकिन पक्की सड़क न होने के कारण एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। रोहिनथिहाई गांव तक केवल पगडंडी का रास्ता है, जहां किसी भी तरह का वाहन नहीं जा सकता।

मजबूर होकर परिजन और ग्रामीणों ने घायल मरीज को खाट पर लिटाया और कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। करीब एक किलोमीटर तक पैदल खाट पर ले जाने के बाद ही निजी वाहन की व्यवस्था कर मरीज को जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

वीडियो ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की असल तस्वीर

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि दर्द से कराहता मरीज खाट पर पड़ा है, जबकि ग्रामीण उसे किसी तरह सड़क तक ले जाने में जुटे हैं। यह दृश्य न सिर्फ एम्बुलेंस सेवा की कमियों को उजागर करता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को भी सामने लाता है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, जहां आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी लोगों की जान को खतरे में डाल देती है।

प्रशासन पर सवाल

घटना ने प्रशासन और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि क्या ग्रामीण क्षेत्रों में भी समय पर चिकित्सा सुविधा और परिवहन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।


Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249