Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: PDS सर्वर और गोदाम की लापरवाही, राशन वितरण ठप, कार्डधारक और दुकानदार असमंजस में

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में नागरिकों को दो माह का राशन एक साथ मिलने का आदेश जारी होने के बावजूद राशन वितरण लगातार बाधित है। शुक्रवार को पांचवें दिन भी सर्वर बंद रहने के कारण अधिकांश दुकानों पर खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पाया। शाम 6 बजे सर्वर चालू हुआ, लेकिन ऑनलाइन सिस्टम में सिर्फ फरवरी का चावल ही दिखा, जिससे कार्डधारकों को केवल फरवरी का ही राशन मिल सका।

मंदिर हसौद नान गोदाम से राशन दुकानों में चावल की आपूर्ति में भी गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। गोदाम से वितरण के लिए ठेकेदार होरा एजेंसी द्वारा पिछले चार दिनों से बड़ी गाड़ियों की उपलब्धता नहीं कराई गई, जिसके कारण दुकानों तक चावल नहीं पहुंचा। गोदाम प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि स्टॉक आ गया है, लेकिन बड़ी गाड़ियों की कमी के कारण वितरण में देरी हुई।

कार्डधारक और दुकान संचालक दोनों ही असमंजस में हैं। कार्डधारक डर रहे हैं कि एक माह का चावल लेने के बाद अगले महीने का राशन नहीं मिलेगा, वहीं दुकानदार भी ऑनलाइन आवंटन में केवल एक माह का चावल दिखने के कारण वितरण शुरू नहीं कर रहे हैं। बावजूद इसके, कुछ दुकानों पर चावल बांटना शुरू किया गया है और कुछ कार्डधारक राशन लेने लगे हैं।

Related Posts

कोल लेवी केस में देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में पेश होने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र सिंह…

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की…

1 of 476