Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS: बच्चों के चोरनी बोलने से नाराज बुआ ने मासूमों को कुएं में धकेला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। खैरागढ़ जिले में दो मासूमों की हत्याकांड का 12 घंटे में पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दो मासूमो की हत्या उनकी ही नाबालिग बुआ ने की थी। आरोपी बुआ ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें- CG NEWS: तेज रफ़्तार ट्रेलर ने नाबालिग को रौदा, मौके पर मौत…देखें वीडियो

पूरा मामला खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम झूरानदी में दो मासूम भाई-बहन की हत्या से जुड़ा है। रविवार दोपहर गांव के पास स्थित एक बाड़ी के कुएं में राधिका उर्फ बैशाली वर्मा (2 वर्ष) और करण वर्मा (4 वर्ष) के शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव में मातम जैसा माहौल बन गया और परिजन बदहवास स्थिति में पुलिस के पास पहुंचे। मृत बच्चों के पिता गजानंद वर्मा ने रिपोर्ट में बताया कि जब गांव की चंचल वर्मा ने खेत में आकर बच्चों के गायब होने की सूचना दी, तो पूरे गांव में खोजबीन शुरू की गई। तलाश के दौरान ग्रामीण कमलेश्वर वर्मा और समलिया वर्मा ने ओमकार वर्मा की बाड़ी के कुएं में एक बच्चे के तैरते हुए शव को देखा।

यह भी पढ़ें- परमाणु बम हो जाएगा फुस्स, चीन तैयार कर रहा डर्टी बम, बीजिंग में शुरू किया परीक्षण

इसके बाद ग्रामीणों की मदद से राधिका का शव बाहर निकाला गया और फिर मोटर पंप से पानी निकालकर करण का शव भी बरामद किया गया। मामला अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए गांव में पूछताछ शुरू की, और संदेह के दायरे में आई एक नाबालिग बालिका को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने चौंकाने वाली बात स्वीकारते हुए बताया कि रिश्ते का भाई उसे “चोर—चोर” कहकर चिढ़ाता था। इसी अपमान और गुस्से में उसने दोनों मासूमों को बाड़ी के कुएं में धक्का दे दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में लिया है। खैरागढ़ पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से इस दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड का मात्र 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश हो गया। पुलिस की टीम को उनकी संवेदनशीलता और सतर्कता के लिए सराहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- रायपुर ब्रेकिंग: कंस्ट्रक्शन के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, देखें वीडियो

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249