छत्तीसगढ

दिल्ली में ब्लास्ट छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, कई बड़े शहरों में चेकिंग शुरू

देश की राजधानी नई दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। इस धमाके में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल है। इस बड़े धमाके के बाद से देश के प्रमुख बड़े शहरों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ में भी इस धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर है और कई जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में हुए धमाके के बाद छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी किया गया है। सभी प्रमुख जगहों पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, शॉपिंग मॉल, बस स्टैंड समेत भीड़-भाड़ वाली जगह पर गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।

राजधानी रायपुर के अलावा न्यायधानी बिलासपुर, रायगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चबंद कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बिलासपुर हाईकोर्ट के साथ ही रायगढ़ और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे सभी राज्यों की सीमाओं पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, साथ ही धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है।

वहीं देश में हुए इस दर्दनाक धमाके पर प्रदेश के मुखिया कम सैनी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए धमाके की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। केंद्र सरकार और हमारी केंद्रीय एजेंसियां स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 340