देश

CG NEWS: पदोन्नत ई संवर्ग के प्राचार्यों की पोस्टिंग का रास्ता साफ़, 17 नवंबर से शुरू होगी काउंसिलिंग

रायपुर। लंबे समय से पोस्टिंग का इंतज़ार कर रहे पदोन्नत ई संवर्ग के प्राचार्यों को राहत मिली है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद, काउंसिलिंग शुरू होने वाली है। स्कूल शिक्षा विभाग ने पदोन्नत ई संवर्ग के प्राचार्यों को 17 नवंबर से काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। इसमें 1 हजार प्राचार्यों शामिल होंगे।

आपको बता दें कि, स्कूल शिक्षा विभाग ने व्याख्याता, व्याख्याता एलबी एवं प्रधान पाठक माध्यमिक ई संवर्ग को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से प्राचार्य के पद पर पदोन्नति का आदेश 30 अप्रैल को जारी किया था, लेकिन पोस्टिंग से पहले ही उसमे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। मामले में हाल ही में हुई सुनवाई के बाद कोर्ट के रोक को हटा दी है। कोर्ट के फैसले के बाद अब 6 माह से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे प्राचार्यों की पोस्टिंग का रास्ता खुल गया है।

काउंसिलिंग राजधानी रायपुर के शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकरनगर में 17 से 21 नवंबर तक राखी गई है। जिसमे रोजाना 250 प्राचार्यों की काउंसिलिंग होगी। उप संचालक द्वारा जारी सूचना के अनुसार 17 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पदोन्नत प्राचायों के क्रम 1 से 125 तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 126 से 250 तक की काउंसिलिंग होगी।

Related Posts

1 of 52