Trendingछत्तीसगढ

रायपुर में तेज रफ़्तार कार का कहर, सड़क किनारे चल रही महिला को मारी टक्कर, देखें वीडियो

रायपुर में फिर से एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे चल रही एक महिला को जोरदार टक्कर मारी है। हादसा CCTV में कैद हुआ है। महिला को टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके पर से फरार हो गया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित मंगलम भवन के सामने एक युवक ने तेज रफ्तार गाड़ी से महिला को टक्कर मार दी। महिला की टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गई। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एक्सीडेंट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।

घटना 6 नवंबर रात करीब 10 बजे की है। तेज रफ्तार युवक ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला फरहाद नाज गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल कमल विहार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला अपने बच्चे को ट्यूशन से लेने जा रही थीं, तभी तेज रफ़्तार वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि युवक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मारी और इसके बाद मौके से फरार हो गया।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 467