Trendingदुनियाबड़ी खबर

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा

हैदराबाद से थाईलैंड के फुकेत जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट की बुधवार को फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग हो गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान विमान के अगले हिस्से यानी नोज गियर को काफी नुकसान पहुंच गया. इसकी वजह से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया.

हालांकि कुछ देर बाद हालात सामान्य हो गए. इसके एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा विमान में सवार सभी 133 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने नोटैम (Notice to Air Mission) जारी करते हुए स्थानीय समयानुसार 6 बजे तक रनवे बंद कर दिया. इससे कुछ उड़ानों के संचालन पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है.

विमान से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला
जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद से थाईलैंड के फुकेत जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के बोइंग 737 मैक्स-8 विमान को लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिससे उसका आगे का लैंडिंग गियर टूट गया और विमान रनवे पर कुछ दूरी तक फिसलता हुआ दिखाई दिया. इस घटना के बाद एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया. घटना के बाद तुरंत एयरपोर्ट का स्टाफ मौके पर पहुंचा और विमान में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला.

विमान का टूटा हुआ पहिया रनवे पर पड़ा मिला
घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन प्रतिक्रिया दल और हवाई अड्डा अधिकारी मौके पर पहुंच गए. टीमों ने इलाके को सुरक्षित किया और विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की. इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारकर यात्री प्रतीक्षा क्षेत्र में पहुंचाया गया. वहीं घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में विमान का टूटा हुआ आगे का पहिया रनवे पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है.

लैंडिंग गियर को नुकसान
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, फ्लाइट IX-938 हैदराबाद से अपने निर्धारित समय सुबह 6.20 बजे के बजाय 6.42 बजे रवाना हुई थी और स्थानीय समयानुसार सुबह 11.40 बजे फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी. करीब 11:55 बजे अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान की हार्ड लैंडिंग के कारण आगे के लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा है.

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि चालक दल ने सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया और यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया. उन्होंने यात्रियों, फुकेत हवाई अड्डा प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया.

Related Posts

कोल लेवी केस में देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में पेश होने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र सिंह…

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की…

1 of 470