Trendingदेशबड़ी खबर

अब LIC के नाम पर साइबर ठगी, बुजुर्ग महिला को डराकर लगा दिया 48 लाख का चूना

साइबर ठगों पर एक्शन और सरकार की ओर से आम लोगों को जागरूक करने के बावजूद साइबर फ्रॉड के मामले थम नहीं रहे हैं. इसने आम लोगों की नींद उड़ा रखी है. साइबर ठगों के निशाने पर बुजुर्ग और वो लोग होते हैं, जिन्हें आसानी से धमकाया जा सकता है.

अब गुजरात के अहमदाबाद में एलआईसी के खाते में जमा रुपयों को लेकर ठगी का चौंका देने वाला मामला सामने आया है. 73 साल की बुजुर्ग महिला ने 47.35 लाख रुपये ठगी की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी चार साल तक बुजुर्ग महिला को ठगता रहा, तब जाकर परिजनों को ठगी के बारे में अहसास हुआ.

‘…तो आपको मुकदमा लड़ना होगा’
अहमदाबाद के घाटलोडिया में रहने वाली बुजुर्ग महिला को 28 अप्रैल, 2022 को एक अज्ञात नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को एनसीपीआई का वरिष्ठ अधिकारी बताया. उसने महिला से कहा कि आपके एलआईसी खाते में 10 लाख रुपये जमा हो गए हैं, अगर आप इसे वापस चाहती हैं तो आपको मुकदमा लड़ना होगा.

इसके लिए उस शख्स ने महिला से पहले मुकदमे के नाम पर 2 लाख रुपये मांगे. इसके बाद महिला से अलग-अलग शुल्कों के नाम पर लाखों रुपये वसूल लिए गए. महिला के एलआईसी खाते में 10 लाख रुपये की राशि थी, लेकिन बाद में उन्हें बताया गया कि कुल 1.48 करोड़ रुपये जमा हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच
फोन करने वाले शख्स ने महिला को बताया कि अगर वह इसे निकालना चाहती है तो अलग-अलग शुल्क देने होंगे. इस तरह उस बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख ठग लिए गए. बाद में महिला को ठगी का अहसास हुआ और उसने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 449