Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS: सेप्टिक टैंक में सड़ी-गली मिली युवक की लाश, डेढ़ महीने से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

बेमेतरा थाना क्षेत्र के कोबिया वार्ड में युवक की लाश मिली है। बालक छात्रावास के सामने बने एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक से सड़ी-गली लाश बरामद हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सेप्टिक टैंक से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने झाँककर देखा तो अंदर एक सड़ा-गला शव पड़ा हुआ था।इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम पाल (निवासी कोबिया) के रूप में हुई है। वह बीते करीब डेढ़ माह से लापता था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि जिस मकान के सेप्टिक टैंक में शव मिला है, उस मकान का पिछले दो सालों से निर्माण कार्य रुका हुआ है और मकान मालिक यहां से बाहर रहता है। शव को सबसे पहले कूड़ा-कबाड़ उठाने वाले छोटे बच्चों ने देखा, जिन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती अनुमान है कि शव करीब डेढ़ से दोमाह पुराना है, और बदबू के कारण आसपास का इलाका असहनीय हो गया था।बहरहाल यह घटना हत्या थी या आत्महत्या या कोई घटना स्पष्ट नही हो पाई है! मृतक का शव पूरी तरह से गल चुका था, अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 467