Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर बस स्टैंड से 10 लाख की बस चोरी करने वाला ‘टेटू’ गिरफ्तार, CCTV और फास्टैग ने खोल दी पोल

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित भाठागांव न्यू बस स्टैंड से बस चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनबोध रात्रे उर्फ टेटू (24 वर्ष) निवासी गेवरा बस्ती, जिला कोरबा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत की बस (क्रमांक CG 07 E 0782) भी बरामद कर ली है।

बस स्टैंड से चोरी हुई थी बस

पुलिस के अनुसार प्रार्थी अब्दुल अलीम, जो डुमतराई रायपुर में रहते हैं और बस ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं, उनकी बस 6 मार्च 2026 की शाम करीब 7:30 बजे भाठागांव न्यू बस स्टैंड में खड़ी की गई थी। बस चालक चाबी चालक सीट के नीचे रखकर अपने घर चला गया था।

अगली सुबह 7 मार्च को जब चालक बस लेने पहुंचा तो बस वहां से गायब थी। इसके बाद प्रार्थी ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

हजारों CCTV फुटेज खंगाले

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल और पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे हजारों CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और बस के संभावित रास्तों की भी जांच की।

फास्टैग और तकनीकी जांच से मिला सुराग

पुलिस ने बस में लगे फास्टैग के जरिए टोल प्लाजा से भी जानकारी जुटाई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान मनबोध रात्रे उर्फ टेटू के रूप में की।

इसके बाद सूचना मिली कि आरोपी जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम तरौंद में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हेल्पर का काम करता था आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह न्यू बस स्टैंड भाठागांव में हेल्पर का काम करता था और बसों की गतिविधियों से परिचित था। घटना के दिन उसने देखा कि बस में कोई नहीं है और चाबी सीट के नीचे रखी है। मौका पाकर उसने चाबी उठाई और बस को खुद चलाकर वहां से चोरी कर ले गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बस बरामद कर ली है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, उपनिरीक्षक मंगलेश्वर सिंह परिहार, गुरूदयाल सिंह, राकेश सोनी, तुकेश निषाद, भूपेन्द्र मिश्रा, अजय चौधरी तथा टिकरापारा थाना के उपनिरीक्षक बालेश्वर लहरे, अरुण ध्रुव और दया शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468