Uncategorized

बिलासपुर में ईद से पहले बकरी चोरी, दीवार तोड़कर 17 बकरे-बकरियां ले उड़ा चोर, VIDEO

बिलासपुर: बिलासपुर में ईद से पहले बकरी चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है। चोर ने बाड़े की दीवार में सेंध लगाकर 17 बकरे-बकरियां चोरी कर लीं। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

रात में दीवार तोड़कर की चोरी

मिली जानकारी के अनुसार, किसान मुकेश वर्मा धान मंडी के पास स्थित अपने प्लॉट में बकरी पालन करते हैं। 15 मार्च की शाम करीब 7 बजे वे रोज की तरह बाड़े में ताला लगाकर घर चले गए थे।

रात में पड़ोसी संतोष रजक ने फोन कर बताया कि बाड़े की दीवार टूटी हुई है और अंदर बकरियां नहीं हैं। सूचना मिलते ही मुकेश अपने पिता धन्नूलाल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां 9 बकरे और 8 बकरियां गायब मिलीं।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि 15 मार्च की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने दीवार में बड़ा छेद किया। इसके बाद उसने एक-एक कर बकरियों को बाहर निकाला और चोरी कर फरार हो गया।

एक लाख से ज्यादा का नुकसान

चोरी गई बकरियों की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।


Related Posts

1 of 5