Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बालोद में अधजली युवती की लाश मिलने से सनसनी, 13 दिन बाद थी शादी

बालोद: जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा में एक युवती की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय लीलेश्वरी साहू के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज 13 दिन बाद 1 अप्रैल को होने वाली थी।

खेत किनारे मिली जली हुई लाश

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर खेत के पास ग्रामीणों ने एक युवती की जली हुई लाश देखी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर ही रही थी कि इस बीच परिजन भी वहां पहुंचे और शव की पहचान लीलेश्वरी साहू के रूप में की।

जांच में जुटी पुलिस, कई एंगल पर पड़ताल

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और साइबर टीम को बुलाया। घटनास्थल से युवती का जला हुआ मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही अस्पताल भेज दिया है। एएसपी मोनिका ठाकुर के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

परिवार में मातम, गांव में दहशत

शादी से पहले हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार गहरे सदमे में है, वहीं पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।


Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 455