Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: रेलवे ट्रैक मेंटेनर ने दी जान, ड्यूटी पर जाने से पहले लगाया मौत को गले

रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ भारतीय रेलवे में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान विष्णु टेकाम के रूप में हुई है, जो रेलवे में ट्रैक मेंटेनर के पद पर पदस्थ था। बताया जा रहा है कि विष्णु रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन काम पर निकलने से ठीक पहले उसने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले कुछ समय से दिमागी रूप से परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठाया। हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

खमतराई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।


Related Posts

कोल लेवी केस में देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में पेश होने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र सिंह…

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की…

1 of 476