Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: LPG बुकिंग के बदले नियम: अब सिलेंडर 25 नहीं इतने दिन बाद ही होगा बुक

रायपुर | घरेलू गैस इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अब रसोई का बजट और प्रबंधन बदलना पड़ सकता है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने रिफिल बुकिंग के लिए ‘वेटिंग पीरियड’ की नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग का समय अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

नए नियमों के अनुसार, यदि आपके पास सामान्य कनेक्शन है तो आप एक निश्चित समय के बाद ही दूसरी बुकिंग कर पाएंगे:

  • सामान्य उपभोक्ता (Single Cylinder): अब 25 दिन के अंतराल के बाद ही अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
  • सामान्य उपभोक्ता (Double Cylinder): जिनके पास दो सिलेंडर हैं, उन्हें अब 35 दिन का इंतजार करना होगा।
  • उज्ज्वला योजना लाभार्थी: इनके लिए समय सीमा बढ़ाकर 45 दिन कर दी गई है।

छोटू और कंपोजिट सिलेंडर के लिए भी नए नियम

5 किलो और 10 किलो वाले सिलेंडरों के लिए भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के हिसाब से नियम तय किए गए हैं:

  • 5 किलो (छोटू सिलेंडर): शहरी क्षेत्रों में 9 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों (उज्ज्वला) में 16 दिन का अंतराल रहेगा।
  • 10 किलो (कंपोजिट सिलेंडर): शहरी क्षेत्रों में 18 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 32 दिन बाद ही बुकिंग हो सकेगी।

क्यों लिया गया यह फैसला?

तेल कंपनियों के अनुसार, गैस की किल्लत और बाजार में होने वाली जमाखोरी (Hoarding) को रोकने के लिए सॉफ्टवेयर में यह तकनीकी बदलाव किया गया है। अब सिस्टम ऑटोमैटिक तरीके से तय समय सीमा से पहले की गई बुकिंग को स्वीकार नहीं करेगा और उसे ब्लॉक कर देगा।


बुकिंग का नया शेड्यूल

कनेक्शन का प्रकारसिलेंडर वजनबुकिंग अंतराल (दिन)
सामान्य (Single)14.2 kg25 दिन
सामान्य (Double)14.2 kg35 दिन
उज्ज्वला लाभार्थी14.2 kg45 दिन
कंपोजिट (शहरी)10 kg18 दिन
छोटू (शहरी)5 kg09 दिन

Related Posts

1 of 237