रायपुर। Chhattisgarh में Ram Navami के अवसर पर घोषित अवकाश में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने पहले 26 मार्च को घोषित छुट्टी को संशोधित करते हुए अब 27 मार्च, शुक्रवार को अवकाश घोषित किया है।
गौरतलब है कि देशभर में रामनवमी का पर्व 26 मार्च को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर हर वर्ष सरकारी अवकाश भी घोषित किया जाता है।
हालांकि इस बार प्रशासनिक आदेश में संशोधन करते हुए सरकार ने अवकाश की तारीख बदल दी है। अब सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में 27 मार्च को छुट्टी रहेगी।










