Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर ब्रेकिंग: डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट में आग, सभी सुरक्षित

रायपुर: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट की लिफ्ट में आग लगी, जिससे पूरे परिसर में धुआं फैल गया।


लिफ्ट में लगी आग, फैला धुआं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लिफ्ट में लगी थी, जिसके बाद देखते ही देखते धुआं पूरे अपार्टमेंट में फैल गया। घटना के समय कई लोग अपने-अपने फ्लैट्स में मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


समय रहते लोगों को निकाला गया

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची। समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।


मौके पर जारी राहत कार्य

फिलहाल दमकल और बचाव दल द्वारा आग पर काबू पाने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास जारी है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।



Related Posts

भिलाई में ‘ब्लैक सैटरडे’: एक ही दिन दो छात्रों ने की खुदकुशी, 11वीं की छात्रा और कॉलेज छात्र ने गंवाई जान

भिलाई। स्टील सिटी भिलाई से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक खबर सामने आई है। शनिवार…

1 of 257