Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- दो लग्जरी कारों में हो रही थी गांजे की तस्करी, 5 आरोपी दबोचे गए

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 281.900 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सभी महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे हैं।


मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

यह कार्रवाई महासमुंद पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप तस्करी कर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिंघोड़ा क्षेत्र के एनएच-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।


दो लग्जरी गाड़ियों में हो रही थी तस्करी

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो लग्जरी कारों को रोका, जिनकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। कुल 281 किलो 900 ग्राम गांजा जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के फुलबानी से महाराष्ट्र के पुणे ले जाया जा रहा था।


पांच आरोपी गिरफ्तार

कार में सवार पांचों आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

  • प्रशांत शंकर गोले
  • क्षितिज वीरसेन जाधव
  • अक्षय नंदकुमार निगम
  • अभिषेक डेविड जगले
  • महेश काटकर

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।



Related Posts

भिलाई में ‘ब्लैक सैटरडे’: एक ही दिन दो छात्रों ने की खुदकुशी, 11वीं की छात्रा और कॉलेज छात्र ने गंवाई जान

भिलाई। स्टील सिटी भिलाई से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक खबर सामने आई है। शनिवार…

1 of 257