Trendingअजब गजबबड़ी खबर

एक चवन्नी ने रचा इतिहास, 150 करोड़ की लगी बोली, आखिर क्यों

अमेरिका के एक इतिहासिक सेंट ने दुनिया को हैरान कर दिया है। इस एक सेंट की नीलामी में कीमत 150 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

इस सेंट की नियत कीमत मात्र एक सेंट, यानी एक चवन्नी से भी कम थी, लेकिन इसकी ऐतिहासिक और लिमिटेड वैल्यू ने इसे करोड़ों रुपये के दाम पर बिकने योग्य बना दिया।

232 साल का इतिहास, नवंबर में अंतिम छपाई

अमेरिका में पेनी (सेंट) की शुरुआत 1793 में हुई थी। शुरुआत में इस एक सेंट की मदद से कैंडी और बिस्किट जैसी चीजें खरीदी जा सकती थीं। सदियों तक यह मुद्रा आम इस्तेमाल में रही, लेकिन समय के साथ इसकी कीमत लगातार गिरती गई।

नवंबर 2025 में अमेरिकी सरकार ने इस सेंट की छपाई हमेशा के लिए बंद कर दी। इसके बाद 232 साल पुराने पेनी के आखिरी संस्करण को नीलाम किया गया। यूएस मिंट ने कुल 232 सिक्के रखे, जो अब बेहद सीमित और कलेक्टर्स आइटम बन गए हैं।

नीलामी और कीमत

नीलामी में हर सेंट की कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये लगी। यह सेंट 24 कैरेट सोने से बना है और साथ में सिक्के की ढलाई वाले सांचे भी खरीदार को दिए गए।

इस ऐतिहासिक नीलामी ने यह साबित कर दिया कि कभी एक पैसा की कीमत रखने वाला सिक्का, सदियों बाद करोड़ों का कलेक्टर्स आइटम बन सकता है।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 462