Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: सड़क पर जन्मदिन का जश्न, तलवार लेकर पहुंचे युवक, तभी हुई पुलिस की एंट्री…. फिर थाने में हुआ हैप्पी बर्थडे

कोरबा: शहर में सड़क के बीच जन्मदिन मनाने का नया ट्रेंड युवाओं में बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस बार कुछ युवाओं का जन्मदिन मनाने का अंदाज कानून की नजर में आया। मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में जांजगीर-चांपा जिले से आए कुछ युवक और नाबालिग स्कॉर्पियों और अर्टिगा कार में सवार होकर मुड़ापार हेलीपेड पर केक काटने पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, कार में साउंड सिस्टम से तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे और केक को तलवार से काटने का नाटक भी किया जा रहा था। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो तलवार बरामद हुई।

युवकों में से एक ने राजनीतिक रसूख दिखाकर दबाव डालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी दबाव के बिना सभी को थाना ले जाकर पूछताछ की। नाबालिग लड़कियों के स्वजन बुलाकर समझाइश देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मुख्य आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और वाहनों का चालान काटा गया।

बाल कल्याण समिति के सदस्य मनोज ठाकुर ने अभिभावकों की लापरवाही पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देर रात बच्चों का बाहर रहना और हथियारों के साथ जश्न मनाना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों की संगति और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।


Related Posts

CG NEWS- हिड़मा के शमशान स्थल पर कथित माओवादी समर्थकों की हलचल, पुलिस ने 70–80 लोगों को हिरासत में लिया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में नक्सली कमांडर हिड़मा और उनकी…

1 of 176