Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: छात्रा ने की आत्महत्या, मां की साड़ी से फंदा बनाकर झूली…. इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

12वीं कक्षा (साइंस) की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। यह घटना परपा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटीगुड़ा की है। मृतका की पहचान साधना पटेल के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्कूल में 12वीं साइंस की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में हुए छमाही परीक्षा के पर्चे बिगड़ने को लेकर काफी परेशान चल रही थी।

परिजनों के अनुसार, 17 दिसंबर को परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही साधना लगातार तनाव में थी। वह पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर और मेहनती छात्रा मानी जाती थी। परीक्षा के दौरान कुछ विषयों के पर्चे उम्मीद के मुताबिक नहीं गए थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह अंदर ही अंदर दबाव महसूस कर रही थी।

शुक्रवार को यह दुखद घटना सामने आई। साधना घर के कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ समय बाद घर के अन्य सदस्यों को अंदर से हल्की आवाजें सुनाई दीं। जब परिजनों ने दरवाजे से झांककर देखा तो वे सन्न रह गए। साधना अपनी मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल रही थी। परिजनों ने तत्काल दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और बिना देर किए इलाज के लिए मेकाज (मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जगदलपुर) लेकर पहुंचे।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। साधना के अचानक इस कदम से न सिर्फ उसके माता-पिता, बल्कि रिश्तेदारों, दोस्तों और गांव के लोगों में भी शोक की लहर फैल गई है।मृतका का परिवार आर्थिक रूप से साधारण स्थिति में है। परिजन सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। साधना पढ़ाई में आगे बढ़कर परिवार की स्थिति सुधारना चाहती थी।

उसकी बड़ी बहन पीएससी (लोक सेवा आयोग) की तैयारी कर रही है, जिससे यह साफ है कि परिवार शिक्षा को लेकर जागरूक था और बच्चों के भविष्य को लेकर सपने संजोए हुए था।घटना की सूचना मिलने पर परपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है और किसी तरह की साजिश या बाहरी दबाव के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, परिजनों के बयान और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 442