Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, अधिकारी को बनाया बंधक

कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र के एक गांव में आबकारी विभाग की टीम पर हमला हो गया। टीम प्रभारी नारायण सिंह कंवर और उनके स्टाफ पर ग्रामीणों ने हमला किया और उन्हें ढाई घंटे तक बंधक बना लिया। घटना में मुखबिर प्रमोद देवांगन और वाहन चालक को भी गंभीर रूप से पीटा गया।

बताया जा रहा है कि नारायण सिंह कंवर के नेतृत्व में टीम स्कॉर्पियो वाहन में गांव में कार्यवाही करने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों के साथ विवाद हो गया और टीम को वहां से भगाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने मुखबिर और चालक की जमकर पिटाई की। अन्य स्टाफ किसी तरह भागने में सफल रहे और उन्होंने उच्च अधिकारियों और 112 को सूचना दी।

112 को घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ के कारण वापस लौटना पड़ा। इसके बाद उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह नारायण सिंह कंवर को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उरगा थाना ले जाया गया और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि मुखबिर प्रमोद देवांगन अवैध वसूली और मुखबिरी कर लोगों को परेशान करता था। इसी वजह से ग्रामीण आक्रोशित थे और उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की।

इस घटना में आबकारी विभाग के वाहन और उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा मारपीट की शिकायत दर्ज कराई जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।


Related Posts

CG NEWS- साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीद रहे युवक को करेलों के बीच छिपे कोबरा ने डसा; मची अफरा-तफरी, अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शहर…

कांकेर में मलेरिया का कहर जारी: छात्रावास के छात्रों के बाद अब महिला की मौत, स्वास्थ्य अमले में हड़कंप

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार खतरनाक रूप लेता जा…

CG NEWS- करैत सांप के डसने से 9 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, सोते वक्त हाथ की उंगली को बनाया निशाना

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर…

1 of 438