Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रेनकोट पहनकर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय! कृषि दवाई दुकान से डेढ़ लाख रुपये पार

बलौदाबाजार। जिले में रेनकोट पहनकर चोरी करने वाले बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेंरा में चोरों ने मुख्य मार्ग स्थित शिवम कृषि केंद्र को निशाना बनाकर करीब 1.5 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक आरोपी रेनकोट पहनकर दुकान के अंदर घुसता नजर आ रहा है। जिले में रेनकोट पहनकर चोरी की यह तीसरी घटना बताई जा रही है।

रात 1 बजे दुकान में दाखिल हुए चोर

जानकारी के मुताबिक, बुधवार 9 सितंबर की रात करीब 1 बजे दो चोर मोटरसाइकिल से अमेंरा गांव पहुंचे। दोनों ने पहले दुकान की रेकी की। CCTV फुटेज में एक आरोपी दुकान के बाहर निगरानी करता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा रेनकोट पहनकर दुकान के अंदर दाखिल हुआ।

दुकान में घुसते ही आरोपी ने सबसे पहले शटर का ताला तोड़ा। इसके बाद उसने नगदी रखने वाली पेटी को तोड़कर उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।

दुकान संचालक ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

सुबह चोरी की जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक छवि साहू ने पलारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों की जांच की, लेकिन फिलहाल आरोपियों का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

जिले में तीसरी बार सामने आया रेनकोट गैंग का मामला

रेनकोट पहनकर चोरी करने की यह जिले में पहली घटना नहीं है। इससे पहले बलौदाबाजार सिटी कोतवाली क्षेत्र के दशहरा मैदान स्थित एक जनरल स्टोर में भी इसी तरह चोरी की वारदात सामने आई थी। वहां भी बदमाश नगदी लेकर फरार हो गए थे।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से व्यापारियों और आम लोगों में चिंता बढ़ गई है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या जिले में एक ही गिरोह अलग-अलग इलाकों में इसी तरीके से वारदात को अंजाम दे रहा है?

चेहरा ढका होने से पहचान में परेशानी

रेनकोट पहनने और चेहरा ढकने की वजह से CCTV फुटेज में बदमाशों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। हालांकि पुलिस तकनीकी जांच, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती रेनकोट पहनकर लगातार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना है। पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी जांच और CCTV फुटेज के जरिए जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा।

Related Posts

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 19 सितंबर तक मिलेगा मौका; उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में दाखिले की अंतिम…

प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार पर जूनियर छात्र की पिटाई? डीपी विप्र लॉ कॉलेज में मारपीट का वीडियो वायरल

बिलासपुर। डीपी विप्र लॉ कॉलेज में जूनियर छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने…

1 of 466