Uncategorized

कस्टोडियल डेथ पर सदन में तीखी बहस, सरकार–विपक्ष आमने-सामने

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन सदन में कानून-व्यवस्था को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली। कस्टोडियल डेथ, हत्या और लूट के मामलों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई।


सदन में कस्टोडियल डेथ का मामला उठने पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वर्ष 2011 और 2012 की तुलना में 2025 में कस्टोडियल डेथ के मामलों में कमी आई है। उन्होंने बताया कि प्रश्नाधीन अवधि 13 महीनों की है और इस दौरान 67 कस्टोडियल डेथ दर्ज हुई हैं।
जेलों में बढ़ती कैदियों की संख्या पर उन्होंने स्वीकार किया कि कैदियों की संख्या जेल क्षमता से अधिक है, जिसके चलते नई बैरकों के निर्माण की प्रक्रिया जारी है।

भूपेश बघेल ने जताई नाराजगी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री के जवाब पर असंतोष जताते हुए कहा कि 66 लोगों की सूची तक उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि नामों की सूची होती तो वे एक-एक मामले पर सवाल पूछ सकते थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले भी यह मुद्दा उठा चुकी है, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जीवन ठाकुर की मौत को उन्होंने “सरकारी हत्या” बताते हुए कहा कि मंत्री को मामले की जवाबदेही स्वयं लेनी चाहिए।

सदन में राज्य में हत्या और लूट की घटनाओं में वृद्धि का मुद्दा भी उठा। इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने दावा किया कि हत्या के मामलों में 3% और लूट के मामलों में 10% की कमी आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के 26 महीनों की तुलना में भाजपा सरकार के कार्यकाल में लूट की घटनाओं में 14% की कमी दर्ज की गई है। सदन में नव्या मलिका का मामला भी उठा। इस पर गृहमंत्री ने कहा कि मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया। आने वाले दिनों में इस विषय पर और भी चर्चा होने की संभावना है।

Related Posts

International Yoga Day 2026- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नवा रायपुर में योग शिविर, संजय श्रीवास्तव ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

रायपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय,…

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को फूँका

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक दिल दहला देने…

1 of 8