Uncategorized

CG NEWS: जर्जर सड़क पर गिरी मां-बेटी को हाइवा ने कुचला, भेजा आया बाहर, मौके पर ही मौत

बिलासपुर (मस्तूरी): न्यायधानी के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा हुआ है। जयरामनगर मोड़ के पास बाइक से गिरने के बाद मां और उसकी महज 6 महीने की मासूम बच्ची को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बेरहमी से कुचल दिया। हादसे की भयावहता ऐसी थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतका का पति अपनी आंखों के सामने परिवार को खत्म होते देख चीख-चीख कर रोता रहा।

घटना का विवरण: खुशियां मातम में बदलीं

ग्राम कुआं बोड़सरा निवासी अशोक यादव बुधवार को अपनी पत्नी शिवरात्रि यादव और 6 माह की बेटी कनिका को उनके मायके से लेकर घर लौट रहा था। तीनों बाइक पर सवार होकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे थे, तभी जयरामनगर मोड़ के पास जर्जर सड़क के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से शिवरात्रि और उसकी गोद में बैठी मासूम कनिका सड़क पर जा गिरीं। ठीक उसी पल पीछे से आ रहे एक भारी भरकम हाइवा का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इस हादसे में अशोक बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी आंखों के सामने पत्नी और कलेजे के टुकड़े (बेटी) के शरीर क्षत-विक्षत हो गए। सड़क पर बिखरे खून और मलबे के बीच पति अपनी पत्नी और बच्ची के शवों से लिपटकर घंटों विलाप करता रहा।

जर्जर सड़क ने ली जान, फूटा लोगों का गुस्सा

हादसे के बाद इलाके में भारी तनाव और आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जयरामनगर रोड की हालत बद से बदतर हो चुकी है। इस रूट पर दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। ग्रामीणों ने कई बार सड़क मरम्मत की मांग की, लेकिन सुनवाई न होने का नतीजा आज दो मौतों के रूप में सामने आया है।

सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



Related Posts

International Yoga Day 2026- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नवा रायपुर में योग शिविर, संजय श्रीवास्तव ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

रायपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय,…

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को फूँका

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक दिल दहला देने…

1 of 8