Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

Chhattisgarh Railway Accident: 40 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरे बाइक सवार, लोको पायलट की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां

बालोद (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर रेलवे ओवरब्रिज से सीधे 40 फीट नीचे पटरी पर जा गिरी। इस भयानक हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन ऐन वक्त पर मालगाड़ी के लोको पायलट द्वारा लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक ने एक बड़ा अनर्थ होने से बचा लिया।

अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरे युवक

मिली जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा रेलवे अंडरब्रिज के ऊपर से गुजर रहे दो बाइक सवार अचानक नियंत्रण खो बैठे। रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक रेलिंग को पार करते हुए सीधे नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। पहला युवक सीधे लोहे की पटरियों पर गिरा। दूसपर युवक: पटरी के किनारे बनी नाली के पानी में जा गिरा। दोनों युवकों के पैर इस भीषण गिरावट में बुरी तरह टूट गए और वे हिलने-डुलने की स्थिति में नहीं थे।

देवदूत बनकर आए लोको पायलट

जिस वक्त यह हादसा हुआ, उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी। मालगाड़ी के लोको पायलट ने दूर से ही युवकों को पटरी पर गिरते देख लिया। खतरे को भांपते हुए उन्होंने बिना देरी किए इमरजेंसी ब्रेक लगाए। सूझबूझ का परिणाम यह रहा कि ट्रेन युवकों से कुछ ही दूरी पर रुक गई।

जब लोको पायलट इंजन से नीचे उतरे, तो घायल युवक दर्द से कराह रहे थे। चश्मदीदों और लोको पायलट के अनुसार, घायल युवक बार-बार एक ही गुहार लगा रहे थे— “भैया, प्लीज हमें उठा दो, हमारे पैर टूट गए हैं। हमें बाहर निकालो, मम्मी को फोन करना है।”

112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

लोको पायलट ने तत्काल डायल 112 और रेलवे प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग लोको पायलट की सतर्कता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बाइक अनियंत्रित कैसे हुई।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252