Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

DRG ITBP Joint Operation: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, मोहला-मानपुर में भारी मात्रा में माइंस और डेटोनेटर बरामद

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। DRG और ITBP की संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाया गया विस्फोटक डंप (Explosive Dump) बरामद किया है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के उस मंसूबे को फेल कर दिया है, जिसके जरिए वे फोर्स को बड़ा नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे।

परवीडीह के जंगल में मिला ‘मौत का सामान’

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोहला विकासखंड के परवीडीह जंगल की पहाड़ियों में नक्सलियों ने भारी मात्रा में बारूद और हथियार छिपा रखे थे। एक आत्मसमर्पित नक्सली (Surrendered Naxalite) और मुखबिर की सटीक सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जमीन खोदने पर वहां से घातक विस्फोटक बरामद हुए।

बरामदगी की लिस्ट:

  • 11 नग क्लोमोर माइंस पाइप (BGL Pipe)
  • लगभग 100 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
  • भारी मात्रा में बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री

सुबह शुरू हुआ ऑपरेशन, SP ने की पुष्टि

जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) वाई.पी. सिंह ने इस कामयाबी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई मंगलवार सुबह DRG प्रभारी भगत जांडे और ITBP की संयुक्त टीम द्वारा की गई। नक्सलियों ने इन हथियारों को जमीन के अंदर गाड़ कर रखा था ताकि जरूरत पड़ने पर सुरक्षा बलों पर हमला किया जा सके।

जिले में बचे हैं केवल 7-8 नक्सली

सुरक्षा बलों के मुताबिक, इस क्षेत्र में अब नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। सूचना मिली है कि केवल 7 से 8 नक्सली ही अब जिले के अंदरूनी हिस्सों में सक्रिय हैं, जो पूरी तरह नेतृत्व विहीन हो चुके हैं। पुलिस ने इन बचे हुए नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण (Surrender) करने की अपील की है ताकि वे मुख्यधारा में लौट सकें।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468